Edited By Kamini,Updated: 13 Apr, 2026 05:11 PM

जिले में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मोगा: जिले में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए उसे बालों से घसीटा जा रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि, कैसे कुछ लोग महिला से मारपीट करते हुए उसे घसीट रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर थाना सिटी साउथ के प्रभारी बलजिंदर भुल्लर का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। थान प्रभारी ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है, जिस मामले पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। ये घटना कोई नई नहीं है बल्कि 3 मार्च 2026 की है। नीलम कौर और बलजिंदर सिंह के परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों परिवार आमने सामने हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला सीसीटीवी लगाने को लेकर था। इस संबंधी में पुलिस ने 14 मार्च को विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया था।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला नीलम कौर के साथ मारपीट करने वालों 4 आरोपियों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों की पहचान जसवीर कौर, गुरविंदर कौर, बलजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू, गुरपिंदर सिंह उर्फ मुन्ना के रूप में हुई थी। इस केस में बलजिंदर सिंह के बयानों पर नीलम कौर, उसके भाई गुरदीप कुमार उर्फ दीपा के खिलाफ भी क्रॉस केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि, इस मामले में बलजिंदर सिंह और गुरपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड पर लेने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नीलम और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
वायरल वीडियो पर न करें विश्वास
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि, सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर यकीन न किया जाए। क्योंकि इस मामले में पुलिस पहले से ही सख्त कानूनी कार्रवाई कर चुकी है। ये मामला पुराना है, आरोपियों गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here