पुलिस ने नकली करंसी सहित व्यक्ति को किया काबू, सप्लाई के लिए ग्राहक कर रहा था इंतजार

Edited By Kamini,Updated: 03 Aug, 2024 06:56 PM

police arrested a person with fake currency

सीआईए स्टाफ फिरोजपुर पुलिस ने एएसआई गुरदेव सिंह के नेतृत्व में एक व्यक्ति को नकली करंसी के साथ गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर : सीआईए स्टाफ फिरोजपुर पुलिस ने एएसआई गुरदेव सिंह के नेतृत्व में एक व्यक्ति को नकली करंसी के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित धवन के निर्देशानुसार जब फिरोजपुर की पुलिस पार्टी सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली गुप्त सूचना मिली कि जसकरण सिंह उर्फ ​​राजन पुत्र हरजिंदर सिंह कथित तौर पर नकली करंसी तैयार करके बाजार में सप्लाई करता है।

Punjab : सुरक्षा बलों में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए Golden Opportunity

वह इस समय गांव सतीयेवाला से मल्लवाल बजिदपुर रोड पर एक व्यक्ति को नकली करंसी देने के लिए खड़ा है। उन्होंने बताया कि इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने छापेमारी के दौरान एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से तलाशी के दौरान 20 हजार रुपए के नकली करंसी बरामद की गई। पुलिस ने कुलगढ़ी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि नामजद व्यक्ति को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और यह पता लगाया जाएगा कि उसने अब तक कितनी नकली करंसी तैयार कर बाजार में बेची हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!