PGI सेंटर का नींव पत्थर, पी.एम. मोदी के पंजाब दौरे दौरान क्या पहुंचेगे ये दो नेता

Edited By Kamini,Updated: 31 Dec, 2021 02:45 PM

pm what will these two leaders reach during modi s punjab tour

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जनवरी को फिरोजपुर में जो रैली का आयोजन किया जा रहा है उसे पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाने के रूप में देखा जा सकता है। इस दोरान उनके द्वारा पी.जी.आई. सेटेलाइट सेंटर .............................

लुधियाना (हितेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जनवरी को फिरोजपुर में जो रैली का आयोजन किया जा रहा है उसे पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाने के रूप में देखा जा सकता है। इस दोरान उनके द्वारा पी.जी.आई. सेटेलाइट सेंटर का नीव पत्थर रखा जाएगा। जहां भाजपा के नए पार्टनर कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुखदेव ढींडसा की मोदी के साथ मंच पर मौजूद रहने की बात कही जा रही है।

इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या इस दोरान बतौर एम.पी. अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल व कांग्रेस विधायक परमिंदर पिंकी को न्यौता मिलेगा क्योंकि पिंकी का दावा है कि इस प्रोजेक्ट की घोषणा 2013 के दौरान कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा की गई थी। जबकि सुखबीर के मुताबिक 2019 में उनकी मांग पर केंद्रीय सेहत मंत्री हर्षवर्धन द्वारा प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी हालांकि उस समय सुखबीर एन.डी.ए का हिस्सा थे और अब वह भाजपा का साथ छोड़ चुके हैं 

इस दौरन बड़ा सवाल यह है कि क्या मोदी द्वारा सुखबीर को बतौर एम.पी समारोह में शामिल करने की सहमति दी जाएगी क्योंकि अब तक केंद्र सरकार से संबंधित प्रोजेक्टों की शुरुआत के लिए एम.पी को बुलाने का प्रोटोकोल रहा है। लेकिन यह समारोह चुनावी मौसम में होने जा रहा है जहां मोदी द्वारा भाजपा के अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला लेने के बाद पहली बार पंजाब आकर राजनीति भाषण देने के अलावा घोषणाएं करने का प्रोग्राम है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!