Edited By Kalash,Updated: 26 Oct, 2026 02:13 PM

दिवाली आने वाली है और विभिन्न कंपनियां अपने कर्मचारियों को तोहते देंगी।
चंडीगढ़: दिवाली आने वाली है और विभिन्न कंपनियां अपने कर्मचारियों को तोहते देंगी। वहीं अपने कर्मचारियों को दिवाली पर कारें गिफ्ट करने वाले फार्मा कारोबारी एमके भाटिया एक बार फिर सुर्खियों में है। बता दें कि इस बार कारोबारी ने नई पहल शुरू की है जिसके बाद अब बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ सभी कर्मचारियों को कार जीतने का मौका मिलेगा। जानकारी मिली है कि 28 अक्टूबर को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा जिसमें सिक्योरिटी गार्ड सहित 35 लोगों का नाम शामिल होगा। इस ड्रॉ को जीतने वाले को एक कर्मचारी को कार दी जाएगी। वहीं अच्छा काम करने वाले 4 कर्मचारियों को भी कार मिलेगी।
कारोबारी ने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कार दे कर सम्मानित करने की परंपरा जारी रहेगी। इसके साथ ही बताया कि लकी ड्रॉ के जरिए जो कार ईनाम में दी जाएगी उसके लिए 18 महीने की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारी पात्र होंगे। बता दें कि फार्मा कारोबारी एमके भाटिया ने पिछले साल दिवाली पर 51 कारें गिफ्ट की थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here