​​​​​​​फगवाड़ा-जैजों दोआबा ट्रेन सेवा आज से होगी बहाल, सप्ताह में 5 दिन चलेगी ट्रेन

Edited By Vatika,Updated: 18 Apr, 2026 08:56 AM

phagwara jajon doaba train service to resume today

रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए फिरोजपुर मंडल ने फगवाड़ा-नवांशहर-दोआबा-

जालंधर(पुनीत): रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए फिरोजपुर मंडल ने फगवाड़ा-नवांशहर-दोआबा-राहों-जैजों दोआबा रेलखंड पर ट्रेन सेवा को पुन: बहाल करने का निर्णय लिया है। यह सेवा 18 अप्रैल से दोबारा शुरू होगी, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से इस रेलखंड पर ट्रेन सेवा बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

ट्रेन बंद होने के कारण आ रही थी परेशानी
जालंधर के यात्री फगवाड़ा से इस ट्रेन का लाभ ले सकते हैं। जालंधर निवासी कई नौकरीपेशा लोगों का कहना है कि वह फगवाड़ा से इस ट्रेन के जरिए अपने काम पर जाते थे और ट्रेन बंद होने के कारण बसों में भारी दिक्कतें पेश आ रही थी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 74954 और 74951 को संशोधित समय-सारिणी के अनुसार चलाया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी और गुरुवार तथा रविवार को सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन 
समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 74954 फगवाड़ा से प्रात: 10.20 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 1.20 बजे जैजों दोआबा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 74951 जैजों दोआबा से दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे फगवाड़ा पहुंचेगी। इस तरह यात्रियों को दिन के समय ही आने-जाने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे दैनिक यात्रियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस रेल सेवा के बहाल होने से रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह रूट खासतौर पर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जो रोजाना इस मार्ग पर यात्रा करते हैं। मार्ग में यह ट्रेन कुलथम अब्दुला शाह, भम्भेवा, मालुपोता, बंगा, खटकड़ झंडा जी, करिहा, नवांशहर दोआबा, राहों, गढ़शंकर, सतनौर बडेसरों, सैला खुर्द और महिंगरवाल दोआबा सहित कई स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इससे छोटे स्टेशनों और ग्रामीण क्षेत्रों को भी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

रश के चलते लंबी वेटिंग बन रही परेशानी
पिछले 
कुछ दिनों से स्टेशन पर यात्रियों का भारी रश देखने को मिल रहा है और ट्रेनों में बुकिंग के समय लंबी वेटिंग लिस्ट यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। लंबे रूटों सहित धार्मिक स्थलों पर यात्रा करने वालों का कहना है कि कई सप्ताह बाद की ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!