Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में उछाल, जानें आज का Rate

Edited By Vatika,Updated: 29 May, 2026 01:36 PM

gold silver price today

शुक्रवार को सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला।

पंजाब डेस्क: शुक्रवार को सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा कीमतों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,61,000 रुपए पहुंच गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 1,59,500 रुपए था। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 1,49,730 रुपए दर्ज की गई, जो एक दिन पहले 1,48,340 रुपए थी। वहीं चांदी के दामों में भी तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी 2,71,500 रुपए पर पहुंच गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 2,69,700 रुपए था।

देश के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव 
वहीं बात करें देश के प्रमुख शहरों की तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,43,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,090 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना 1,56,050 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,170 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। सर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!