Edited By Vatika,Updated: 23 Jul, 2026 04:34 PM

पंजाब में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
पंजाब डेस्कः पंजाब में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ताजा भाव के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, चांदी का भाव बढ़कर 2,32,800 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव और मांग के अनुसार घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी के भाव लगातार बदल रहे हैं। ऐसे में खरीदारी करने से पहले ग्राहकों को ताजा रेट जरूर जांच लेना चाहिए।