सोना-चांदी के नए रेट जारी, चांदी में उछाल; जानें आज के ताजा भाव

Edited By Vatika,Updated: 02 Jun, 2026 02:04 PM

gold silver rate

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए मंगलवार को नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए मंगलवार को नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जारी ताजा रेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,59,500 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव बढ़कर 2,74,700 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज
उधर, Comex पर सोना आज 4,515.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,506.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,518.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।  Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.15 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 75.25 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 75.52 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!