Gold-Silver Price: शुक्रवार को सोना सस्ता तो चांदी हुई महंगी, जानें आज के ताजा रेट

Edited By Vatika,Updated: 22 May, 2026 02:18 PM

gold silver rate

शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम बढ़ गए।

पंजाब डेस्क: शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम बढ़ गए।

जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना घटकर 1,62,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो गुरुवार को 1,63,000 रुपए था। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम होकर 1,50,660 रुपए दर्ज की गई, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,51,590 रुपए था। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी का भाव बढ़कर 2,76,650 रुपए प्रति किलो पहुंच गया, जबकि गुरुवार को यह 2,74,700 रुपए प्रति किलो था।

उधर, Comex पर सोना आज 4,544.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,542.50 डॉलर प्रति औंस था।  वहीं Comex पर चांदी का वायदा भाव 77.01 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.73 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 76.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!