जहरीली दवाई पीने से व्यक्ति की मौत, 2 महिलाओं से संबंध रखने के चक्कर में रहता था परेशान

Edited By Vaneet,Updated: 10 Feb, 2020 04:21 PM

person dies after drinking poisonous medicine

घरेलू क्लेश से परेशान मोगा निवासी एक व्यक्ति ने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। ...

मोगा(संजीव): घरेलू क्लेश से परेशान मोगा निवासी एक व्यक्ति ने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। थाना सिटी के जांच अधिकारी एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि मृतक 43 वर्षीय जगराज सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव मददेके हाल आबाद अजीत नगर मोगा ड्राइवरी का काम करता था तथा उसके दो महिलाओं से संबंध थे। पहली विवाहित महिला गांव मददेके में रहती थी और उससे दो लड़की और एक लड़का था। 

दूसरी महिला मोगा के अजीत नगर में रहती थी। इसी कारण शव को लेने के लिए दोनों ही महिलाओं ने सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में हंगामा किया लेकिन दोनों महिलाओं के साथ आए व्यक्तियों ने शव गांव मददेके की विवाहित महिला को सौंपने का आग्रह किया। दो महिलाओं से संबंध रखने के चक्कर में वह परेशान रहता था तथा उसने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिस पर लोग उसे निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। सुलखन सिंह के अनुसार सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव गांव मद्देके के वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!