पावर कट से तंग होकर पंजाब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, की नारेबाजी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 May, 2022 10:51 PM

people took to the streets against the punjab government

महानगर के सलेम टाबरी इलाके में पिछले दो दिनों से लाइट न आने के कारण लोग आज शाम पंजाब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए।

लुधियाना : महानगर के सलेम टाबरी इलाके में पिछले दो दिनों से लाइट न आने के कारण लोग आज शाम पंजाब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। लोगों ने सड़कों पर जाम लगाकर पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि हमें यूनिट फ्री में नहीं चाहिए, हमें सिर्फ बिजली सप्लाई ही दी जाए।  

इलाके के लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा भरा पड़ा है। क्योंकि एक तरफ तो इतनी गर्मी का कहर जोरों पर है और ऊपर से पावर काम द्वारा बिजली सप्लाई न दिए जाने के कारण उनको तड़पता छोड़ दिया गया है। लोगों का कहना है कि पंजाब सरकार एक तरफ तो बिजली यूनिट मफ्त देने का करती है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को बिजली सप्लाई न देकर परेशान किया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार बिजली अधिकारियों को इस बारे सूचित किया, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगती। इसलिए आज लोग खुद सड़कों पर उतर आए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!