रास्ते में युवक का श/व रख परिवार ने लगाया धरना, मौके पर पहुंची पुलिस ने...

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Sep, 2025 05:08 PM

people protest in punjabb

परिवार के सदस्य मृतक की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कर रहे थे।

दीनानगर(हरजिंदर सिंह गोराया): विधानसभा क्षेत्र दीनानगर के अंतर्गत आने वाले गांव नानो नंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद आज परिवार के सदस्यों ने इंसाफ न मिलने पर पुलिस स्टेशन दीनानगर के सामने युवक का शव रखकर पुलिस के खिलाफ धरना दिया। 

परिवार के सदस्य मृतक की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कर रहे थे। जब परिवार के सदस्यों ने यह धरना दिया, तो मौके पर थाना प्रमुख दीनानगर पहुंचे और मामला दर्ज करने का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार ने धरना समाप्त कर दिया। इस संबंध में जब थाना प्रमुख दीनानगर साहिल पठानिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के बीच आपसी समझौता हो गया है। इसी कारण परिवार ने पुलिस में बयान दर्ज नहीं करवाए और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!