पंजाब का यह Overbridge दो माह के लिए रहेगा बंद, नया  Route Plan जारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jun, 2024 05:35 PM

patiala this highway will remain closed for two months

राजपुरा के ओवरब्रिज का भाग्य 24 साल बाद आखिरकार जाग गया लगता है, जिसकी रिपेयर का कार्य 20 जून से शुरू होने गया है, जो लगभग दो माह तक चलेगा, जिस कारण चंडीगढ़ और पटियाला से राजपुरा होकर आने-जाने वाहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

राजपुरा (चावला, निर्दोष) : राजपुरा के ओवरब्रिज का भाग्य 24 साल बाद आखिरकार जाग गया लगता है, जिसकी रिपेयर का कार्य शुरू होने जा है, जो लगभग दो माह तक चलेगा, जिस कारण चंडीगढ़ और पटियाला से राजपुरा होकर आने-जाने वाहनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकनिर्माण विभाग राजपुरा ने ट्रैफिक पुलिस राजपुरा को पत्र द्वारा अवगत कराया है कि रेलवे ओवरब्रिज गगन चौक से लिबर्टी चौक का काम शुरू होगा, जो लगभग 60 दिनों में मुकम्मल होगा जिस सम्बन्धी राजपुरा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज ए.एस.आई. गुरबचन सिंह ने बताया कि चालकों के लिए नया  ट्रैफिक रुट प्लान इस प्रकार है। पटियाला से लुधियाना, चंडीगढ़ और अम्बाला की और जाने वाले वाहनों को लिबर्टी चौक से डाइवर्ट करके बाईपास द्वारा गावंत्य स्थान की ओर भेजा जाएगा। चंडीगढ़ साइड से पटियाला की ओर जाने वाले वाहनों को गगन चौक होकर पटियाला बाईपास  से होते हुए लिबर्टी चौक से निकला जाएगा। राजपुरा से चंडीगढ़ ,अम्बाला और लुधियाना की ओर जाने वाले ट्रैफिक को नए अंडर ब्रिज के रास्ते से भेजा जाएगा। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!