Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2026 11:03 AM

पठानकोट के नजदीकी गांव भगवानसर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट के नजदीकी गांव भगवानसर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चमत्कारी बाबा बनकर आए एक व्यक्ति ने अपनी बातों में उलझाकर महिला की सोने की बालियां ठग लीं। आरोपी ने महिला को ऐसा झांसा दिया कि उसे सोने की बालियों की जगह भांग दिखाई गई और वह ठगी का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना में तीन लोगों के शामिल होने का शक जताया जा रहा है। इनमें से एक व्यक्ति खुद को चमत्कारी बाबा बताकर परिवार के पास पहुंचा और अपनी बातों में उलझाकर उन्हें विश्वास दिलाया कि वह चमत्कार कर सकता है। इसी दौरान कथित तौर पर महिला की सोने की बालियों को भांग से बदल दिया गया और उसे इस धोखाधड़ी का पता तक नहीं चला।
घटना के बाद जब परिवार को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा हो रही है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे कथित बाबाओं और चमत्कार के नाम पर गुमराह करने वाले लोगों से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने सोने के गहने या अन्य कीमती सामान उसके हवाले न करें।