Edited By Kamini,Updated: 07 Nov, 2026 03:38 PM

एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटे का आज चंडीगढ़ के PGI में पोस्टमॉर्टम हुआ।
चंडीगढ़/मानसा (शीना): एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटे का आज चंडीगढ़ के PGI में पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को परविंदर झोटे का शव अगले दिन यानी कल रविवार को सौंपने की इजाजत मिल गई है। झोटे का शव मानसा पहुंचने के बाद कल अंतिम संस्कार किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक, परविंदर झोटे के पिता भीम सिंह अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि जब तक SSP का ट्रांसफर नहीं हो जाता, वे भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। आपको बता दें कि परविंदर झोटे का शव गुरुवार रात को ही PGI लाया गया था, लेकिन कई दिनों तक फ्रीजर में रखे होने की वजह से शव का टेम्परेचर नॉर्मल नहीं हो रहा था, जिसकी वजह से डॉक्टरों को पोस्टमॉर्टम करने में दिक्कत हो रही थी।
शुक्रवार से ही डॉक्टर लगातार बॉडी का टेम्परेचर चेक कर रहे थे और आज टेम्परेचर नॉर्मल होते ही डॉक्टरों के एक पैनल ने झोटा का पोस्टमॉर्टम किया। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को परविंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से परिवार लगातार इंसाफ और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here