परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा Update, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Kamini,Updated: 06 Nov, 2026 05:51 PM

regarding parvinder jhota funeral

परविंदर सिंह झोटा के अंतिम संस्कार को लेकर एक जरूरी जानकारी सामने आई है।

पंजाब डेस्क: परविंदर सिंह झोटा के अंतिम संस्कार को लेकर एक जरूरी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, परविंदर झोटा का अंतिम संस्कार कल, 7 नवंबर को हो सकता है। परविंदर का अंतिम संस्कार उनके ही खेतों में किया जाएगा। यह जानकारी एक्शन कमेटी के सूत्रों से मिली है। बताया जा रहा है कि PGI में परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। परिवार की इच्छा के अनुसार, उनके ही खेतों में अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल, परिवार और एक्शन कमेटी अंतिम संस्कार की तैयारियों पर चर्चा कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के समय के बारे में आधिकारिक जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद दी जाएगी।

PunjabKesari

सूत्रो के हवाले से ये भी खबर सामने आ रही है कि, परविंदर झोटा का PGI चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम अटक गया है, क्योंकि उनकी बॉडी 24 दिन तक फ्रीजर में रहने के कारण टेंपरेचर नॉर्मल नहीं हो रहा है। इसके चलते डाक्टरों को पोस्टमार्टम करने में मुश्किल आ रही है। जानकारी के मुताबिक, आज शाम फिर से PGI के डाक्टर पोस्टमार्टम की कोशिश करेंगे अगर नहीं हुआ तो फिर कल सुबह पोस्टमार्टम होगा और उसके शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!