Pakistan गई सरबजीत कौर का नया Video, अब सिख श्रद्धालुओं का किया स्वागत

Edited By Vatika,Updated: 22 Apr, 2026 11:24 AM

pakistan sarabjeet

भारत से पाकिस्तान जाकर एक मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली सरबजीत कौर

पंजाब डेस्कः भारत से पाकिस्तान जाकर एक मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली सरबजीत कौर अब सिखों पर दिए विवादित बयान के बाद अपने रुख में बदलाव करती नजर आ रही हैं। पहले दिए भड़काऊ बयान के उलट, अब उसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अलग अंदाज में बात करती दिखाई दे रही हैं।

अपने Tiktok अकाउंट पर किया शेयर
हाईवे किनारे खड़े होकर बनाए वीडियो में सरबजीत कौर कहती हैं कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं का वह तह दिल से स्वागत करती हैं। उक्त वीडियो उसने अपने Tiktok अकाउंट पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।  उसने आगे कहा कि “चढ़ता पंजाब और लहिंदा पंजाब एक जैसे हैं।” साथ ही उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में किसी पर भी जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया जाता, अगर लोग चाहें, वे अपनी इच्छा से धर्म बदल सकते हैं।

वीडियो में क्या कहा गया?
1 मिनट 31 सेकंड के वीडियो में सरबजीत ने कहा कि भारत (चढ़ता पंजाब) से आने वाले सभी श्रद्धालुओं का पाकिस्तान में स्वागत है। लोगों से अपील करते कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा गुरुद्वारों के दर्शन करने आएं, क्योंकि यहां के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सरबजीत कौर ने एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने भारत से आने वाले लोगों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब उनके बदले हुए बयान को लेकर लोगों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!