जत्थेदार की Amritpal को सरेंडर करने की सलाह पर सिमरनजीत सिंह मान ने उठाए सवाल

Edited By Vatika,Updated: 14 Apr, 2023 03:19 PM

operation amritpal

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा था कि अमृतपाल को सरेंडर कर देना चाहिए।

पंजाब डेस्कः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा भगोड़े अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने की सलाह पर संगरूर से लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने सवाल उठाए है। 

मीडिया से बातचीत करते हुए मान ने जत्थेदार की नियुक्ति पर सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने कहा कि 12 साल से एस.जी.पी.सी. के चुनाव नहीं हुए और ऐसे में एस.जी.पी.सी. के कानून के मुताबिक जत्थेदार की नियुक्ति ही सही नहीं है। मान ने कहा कि जत्थेदार से पूछो आज तक किस सिख ने सरेंडर किया है? साथ ही उन्होंने कहा कि सिख कभी सरेंडर नहीं करता। 

बता दें कि तलवंडी साबो में ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने तख्त श्री दमदमा साहिब में एक विशेष बैठक बुलाई थी। इसी बैठक में ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा था कि अमृतपाल को सरेंडर कर देना चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!