सगाई के एक साल बाद लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, जानें क्या रही वजह

Edited By Kamini,Updated: 20 Jul, 2024 12:42 PM

one year after engagement the girl took a horrifying step

इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक रोशनी के भाई ने बताया कि व मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले हैं। एक साल पहले ही रोशनी की शिवा से सगाई हुई थी

लुधियाना : महानगर में एक लड़की द्वारा खौफनाक कदम उठाने के मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गत रात्रि 18 वर्षीय लड़की ने अपने मंगेतर से तंग आकर आत्महत्या की है। मिली जानकारी के अनुसार जब लड़की ने उक्त कदम उठाया तो उस समय वह घर पर अकेली थी। मृतक लड़की की पहचान रोशनी के नाम से हुई जिसकी एक साल पहले यूपी के शिवा से सगाई हुई थी।

मृतक की मां ने बताया कि परिवार घर पर मौजूद नहीं था। जब वह घर वापस लौटी तो बेटी का शव पंखे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास लोग इकट्ठे हो गए, जिसके बेटी के शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद तुरन्त पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवक को मोर्चरी में रखवा दिया है, जिसका आज पोस्टमार्टम होगा। जांच दौरान पता चला है कि शिवा रोशनी से झगड़ा करता था। मामले में आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक रोशनी के भाई ने बताया कि व मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले हैं। एक साल पहले ही रोशनी की शिवा से सगाई हुई थी और उसके पास लगातार शिवा का फोन आ रहा था। वह शादी से पहले रोशनी को दहेज के लिए परेशान कर रहा है। आरोपी लड़का शिवा शादी से इनकार करने लगा तो जब उससे इसकी वजह पूछी, तो वह कार व मोटरसाइकिल की डिमांड करने लगा। यही नहीं वह मृतक रोशनी व उसकी मां के आचरण पर भी आरोप लगा रहा था। रोशनी की शादी की तारीख फिलहाल अभी तक  तय नहीं हुई थी। उसकी वजह से उसकी बहन ने आत्महत्या की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!