किसान आंदोलन के बीच टिकरी बार्डर से आई एक और बुरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 15 Jan, 2021 01:46 PM

one more farmer died in kisan andolan

कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 51 दिनों से दिल्ली की अलग -अलग सीमाओं पर चल रहे प्रदर्शनों के दौरान टिकरी बार्डर से एक और बुरी ख़बर सामने आई है।

संगरूरः कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 51 दिनों से दिल्ली की अलग -अलग सीमाओं पर चल रहे प्रदर्शनों के दौरान टिकरी बार्डर से एक और बुरी ख़बर सामने आई है। जहां 68 वर्षीय किसान जंगीर सिंह की प्रदर्शन दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किसान जंगीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार था, और आज उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक किसान जंगीर सिंह संगरूर के गांव छांजली का रहने वाला था।

सरकार और किसानों की 9वें दौर की बैठक जारी
बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान सरकार के साथ नौवें दौर की वार्ता में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक दिल्ली विज्ञान भवन में हो रही है। वहीं बैठक से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और उनकी बनाई कमेटी का सामने अपना पक्ष रखेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!