चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल छीनने वाले गैंग का एक सदस्य काबू, पुलिस जांच जारी

Edited By Kamini,Updated: 25 Jun, 2026 04:58 PM

one member of mobile snatching gang arrested

चलती ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े व्यकियों के हाथों पर डंडा मारकर उनके मोबाइल छीनने वाले गैंग के एक आरोपी को थाना कोतवाली की पुलिस ने काबू किया है।

लुधियाना (तरुण): चलती ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े व्यकियों के हाथों पर डंडा मारकर उनके मोबाइल छीनने वाले गैंग के एक आरोपी को थाना कोतवाली की पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान शिव कुमार उर्फ शिबू निवासी जमालपुर के रुप में हुई है। पुलिस को आरोपी से 7 मोबाइल बरामद हुए है। उक्त खुलासा पत्रकार सम्मेलन के दौरान एसीपी समीर वर्मा, थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर परमवीर सिंह व रेल्वे थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जतिन्द्र सिंह ने किया है।

एसीपी समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस को निरंतर सूचनाएं मिल रही थी कि चलती ट्रेन में दरवाजे पर खड़े लोगों पर डंडे बरसाकर कुछ बदमाश यात्रियों के मोबाइल छीने लेते है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ट्रैप लगाया। रेल्वे पुलिस और थाना कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी की। आरोपी शिव कुमार उर्फ शीबू डंडा मारकर एक यात्री का मोबाइल छीन कर फरार हो रहा था। तब आरोपी दमौरिया पुल रेल्वे लाइनों से होते हुए घंटा घर की तरफ फरार होते वक्त काबू किया गया है। आरोपी जमालपुर का रहने वाला है और एक फैक्टरी में पार्ट टाइम कटिंग का काम भी करता है।

थाना प्रभारी परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शिव कुमार उर्फ शीबू की उम्र करीब 38 वर्ष है। आरोपी के खिलाफ लुटपाट ,छीना झपटी चोरी व आर्म्ज एक्ट के अधीन कुल 5 केस दर्ज है। आरोपी के गैंग में 2-3 मैंबर और है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से कुल 7 मोबाइल रिकवर किए है। आरोपी का गैंग कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसे अदालत समक्ष पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया है। जल्द ही गैंग के अन्य आरोपियों को काबू कर बेनकाब किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!