Punjab: अप्रैल में छुट्टियों की भरमार, मंगलवार को सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और दफ्तर

Edited By Kamini,Updated: 08 Apr, 2026 12:37 PM

official holiday on tuesday

पंजाब में अप्रैल का महीना विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए राहतभरी खबर लेकर आया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में अप्रैल का महीना विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए राहतभरी खबर लेकर आया है। महीने की शुरुआत ही एक सरकारी छुट्टी से हुई थी और आगे भी कई महत्वपूर्ण अवसरों पर छुट्टी ऐलान है। सरकारी छुट्टियों की जारी सूची के अनुसार, 14 अप्रैल (मंगलवार) को बैसाखी के अवसर पर पूरे पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी। वहीं इस दिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी मनाई जाएगी, जिसके चलते सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

PunjabKesari, Punjab Government Holiday list

इसके अलावा 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भी छुट्टी ऐलान की गई है। हालांकि यह दिन रविवार को पड़ रहा है, इसलिए अधिकांश शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय पहले से ही बंद रहेंगे, जिससे इस छुट्टी का विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। कुल मिलाकर, अप्रैल महीने में मिलने वाली इन छुट्टियों से लोगों को त्योहारों के साथ-साथ आराम करने का भी अच्छा अवसर मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!