Punjab में Heatwave ने बढ़ाई चिंता, डॉक्टरों ने जारी की खास एडवाइजरी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 May, 2026 09:33 PM

heatwave sparks concern in punjab doctors issue special advisory

राज्य में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या पर काफी असर बढ़ने लगा है। हरियाणा और चंडीगढ़ के स्कूलों में छुट्टियां हो गई हैं। पंजाब में भी शीघ्र ही स्कूलों में छुट्टियां हो जाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भीषण गर्मी का दौर कुछ दिन...

लुधियाना  (सहगल): राज्य में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या पर काफी असर बढ़ने लगा है। हरियाणा और चंडीगढ़ के स्कूलों में छुट्टियां हो गई हैं। पंजाब में भी शीघ्र ही स्कूलों में छुट्टियां हो जाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भीषण गर्मी का दौर कुछ दिन और जारी रहने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक बचाव व उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। 

विशेषज्ञों के अनुसार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तो डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी जानलेवा गर्मी में हीटवेव के दौरान कुछ वर्गों के लिए विशेष खतरा होता है। इनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, हृदय, मधुमेह या श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति, तथा बाहर काम करने वाले मजदूर, किसान और निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक शामिल हैं। ये उच्च-जोखिम वाले समूह सीधी धूप से बचें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिविल सर्जन डा. रमनदीप कौर पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है। लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर के अंदर रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ जैसे ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी और छाछ का सेवन करना चाहिए। बाहर जाते समय हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनना और सिर को कपड़े या टोपी से ढकना लाभदायक रहेगा। एडवाइजरी में हल्का भोजन करने और मौसमी फल एवं सब्जियों के सेवन की भी सिफारिश की गई है। लोगों को शराब, कैफीनयुक्त पेय पदार्थों और ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी गई है, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ाते हैं।

बच्चो तथा पालतू जानवरों को गाड़ियों में ना छोड़े

इसके अलावा, बच्चों या जानवरों को खड़ी गाड़ियों में छोड़ने पर सख्त मनाही की गई है, क्योंकि वाहन के अंदर तापमान तेजी से बढ़कर जानलेवा हो सकता है। डॉ. कौर ने बताया कि बाहर काम करने वाले लोग सुबह या शाम के समय काम करें, छांव में आराम करें और बार-बार पानी पीने की आदत डालें। यदि किसी व्यक्ति में चक्कर आना, बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसे तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर ले जाएं, पानी दें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाएं। डॉ. रमणदीप कौर ने लोगों से अपील की कि वे मौसम संबंधी जानकारी पर नजर रखें और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि समय रहते सावधानी बरतकर हीटवेव के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!