पंजाब में दोगुनी हुई महिला विधायकों की संख्या,  पढ़ें

Edited By Kamini,Updated: 12 Mar, 2022 09:00 PM

number of women mlas doubled in punjab read

पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बहुमत हासिल करने के मामले में आम आदमी पार्टी ने इतिहास कायम किया है। वहीं पिछली बार के मुकाबले..............

लुधियाना (हितेश): पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बहुमत हासिल करने के मामले में आम आदमी पार्टी ने इतिहास कायम किया है। वहीं पिछली बार के मुकाबले महिला विधायकों की संख्या दोगुनी होने का रिकॉर्ड भी कायम हो गया है। यहां बताना उचित होगा कि सियासी पार्टियों द्वारा महिला सशक्तिकरण के दावे तो किए जाते हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट देने के मामले में उसका असर नजर नहीं आता। इसकी मिसाल उस समय देखने को मिली जब उत्तर प्रदेश में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस ने पंजाब में सिर्फ 10 महिलाओं को टिकट दी। इससे आधी टिकटें अकाली दल ने महिलाओं को दी जबकि भाजपा गठबंधन ने 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया जिनमें से एक को भी जीत हासिल नहीं हुई। 

उधर आम आदमी पार्टी द्वारा सबसे ज्यादा 12 महिलाओं को टिकट दी गई। इनमें से 11 महिलाओं को जीत हासिल हुई है जिन्होंने दिग्गजों को हार का मुंह दिखाया है जबकि अकाली दल व कांग्रेस से एक-एक महिला विधायक बनी है। इसके चलते महिला विधायकों का आंकड़ा पिछली बार के मुकाबले दोगुना हो गया है। हालांकि 2012 के दौरान 14 महिला विधायक थी लेकिन 2017 में यह आंकड़ा सिमटकर 7 पर रह गया था। 

  • यह महिलाएं बनी हैं विधायक
  • सरबजीत मानूके (जगराओं)
  • अरुणा चौधरी  (दीना नगर) 
  • गनीव मजीठिया  (मजीठा)
  • राजिंदर पाल कोर  (लुधियाना साउथ)
  • नरेंद्र कोर भराज  (संगरूर)
  • बरजिंदर कोर  (तलवंडी साबो)
  • जीवनजोत कोर  (अमृतसर)
  • अनमोल गगन मान  (खरड़)
  • नीना मित्तल  (राजपूरा)
  • अमनजोत अरोड़ा  (मोगा)
  • बलजीत कोर  ( मलौट)
  • इंद्रजीत मान  (नकोदर) 
  • संतोष कटारिया  (बलाचोर)

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!