पंजाब में अब इन वाहन चालकों को नहीं मिलेगा Petrol, जल्दी से करें Check

Edited By Kamini,Updated: 12 Jun, 2025 05:44 PM

now these drivers will not get petrol in punjab

पंजाब के वाहन चालकों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है।

होशियारपुर : पंजाब के वाहन चालकों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अब पंजाब में कई वाहन चालकों को पैट्रोल नहीं मिलेगा। पेट्रोल पंप पर जाने से पहले आभी जांच कर लें। नहीं तो बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

होशियारपुर पुलिस ने शहर में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर घूमने वाले युवकों को सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए एक नई मुहिम शुरू की है। जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुभाष भगत ने बताया कि यह मुहिम 20 दिनों के लिए शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत होशियारपुर पुलिस ने पेट्रोल पंपों और मैकेनिकों से अपील की है कि बिना नंबर प्लेट वाले मोटरसाइकिलों में न तो पेट्रोल डाला जाए और न ही उनकी मुरम्मत की जाए।

ट्रैफिक अधिकारी सुभाष भगत ने बताया कि होशियारपुर पुलिस लोगों को सुरक्षित माहौल और प्रदूषण मुक्त माहौल देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर कोई हुड़दंग मचाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!