पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों में अनुसूचित जातियों के बैकलॉग पदों को लेकर जारी हुआ नोटिफिकेशन

Edited By Urmila,Updated: 06 Sep, 2024 11:04 AM

notification issued regarding backlog posts for scheduled castes

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों को आदेश जारी किए हैं।

चंडीगढ़: सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों को आदेश जारी किए हैं कि अनुसूचित जाति से संबंधित बैकलॉग पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरे जाएं।  

PunjabKesari

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों में अनुसूचित जाति से संबंधित पद खाली पड़े हैं। पंजाब सरकार अनुसूचित जाति के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी सरकारी विभागों को अनुसूचित जाति के बैकलॉग पदों को तुरंत भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। उन्होंने विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और प्रधान सचिवों को इस निर्देश को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए निजी तौर पर निगरानी करने को कहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!