निहंगों ने पुलिस पर दातर से किया हमला, 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Tania pathak,Updated: 27 Nov, 2020 02:46 PM

nihangs attacked the police case was registered against 50 people

निहंग जत्था हजारों गायों को लेकर सुल्तानपुर लोधी जा रहा था। इससे आवाजाही की समस्या पैदा हो गई। ऐसे में जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो निहंगों ने उन पर दातर से हमला कर दिया...

अमृतसर: अमृतसर के गोइंदवाल साहिब में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के संबंध में निहंग जत्था हजारों गायों को लेकर सुल्तानपुर लोधी जा रहा था। इससे आवाजाही की समस्या पैदा हो गई। ऐसे में जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो निहंगों ने उन पर दातर से हमला कर दिया।

इस हमले में चौकी खडूर साहिब के ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह और हेड कांस्टेबल चरणजीत सिंह घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना गोइंदवाल में निहंग जत्थे की अगुवाई करने वाले बाबा भरथ सिंह समेत 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की तरफ से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!