कोरोना वायरस: निहंग सिंहों को गांव में ठहरने नहीं दिया गया, पुलिस के हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत

Edited By Vatika,Updated: 23 Mar, 2020 11:14 AM

nihang sikh were not allowed to stay in the village

गांव घुडानी कलां के गुरुद्वारा ङ्क्षनमसर साहिब में स्थिति तब तनाव पूर्ण हो गई

पायल(नरेश): गांव घुडानी कलां के गुरुद्वारा ङ्क्षनमसर साहिब में स्थिति तब तनाव पूर्ण हो गई, जब कोरोना वायरस के डर के कारण गांव वालों ने श्री आनंदपुर साहिब से आ रहे निहंग सिंहों के जत्थे के ठहरने पर रोक लगा दी। तरना दल के बाबा ग’जन सिंह के जत्थों से संबंधित निहंग सिंहों की तरफ  से इन्कार करने पर सरपंच हरिन्दरपाल सिंह हनी और गांव वासियों ने पायल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

एस.पी. (डी.) खन्ना जगविन्दर सिंह चीमा, डी.एस.पी.(डी.) तरलोचन सिंह, डी.एस.पी. पायल हरदीप सिंह चीमा और एस.एच.ओ. पायल इंस. करनैल सिंह की सूझ-बूझ से निहंग सिंहों का जत्था गुरु घर में से चाले पहनने के लिए सहमत हो गया और मामला शांत हुआ। थाना प्रमुख पायल इंस्. करनैल सिंह और सरपंच हरिन्दरपाल सिंह हनी ने बताया कि श्री आनन्दपुर साहिब में कोरोना वायरस के कारण गांव के लोग जत्थों के ठहराव से परेशान थे।

जत्थों के एक निहंग सिंह डा. इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि जत्थों में कोई भी सिंह पीड़ित नहीं है। जत्था बाबा ग’जण सिंह का नेतृत्व में ट्रक, पालकी साहिब, 25 बग्घियां, 2 ट्रैक्टर-ट्रालियां, लगभग 100 घोड़े और सिंहों समेत श्री बकाला साहिब से चला था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!