बहबलकलां गोलीकांड मामले में बढ़ सकती है सुखबीर बादल की मुश्किलें,  ज्ञानी रघुबीर सिंह ने किया दावा, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 11 Jun, 2026 12:53 PM

sukhbir badal s troubles may mount in the behbal kalan firing case

बहुचर्चित बहबलकलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें

अमृतसर(रमन): बहुचर्चित बहबलकलां गोलीकांड मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के सामने पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने अपना बयान दर्ज कराया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान ज्ञानी रघुबीर सिंह ने दावा किया कि अकाल तख्त के समक्ष हुई पेशी के दौरान सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुए गोलीकांड की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि इस कथित कबूलनामे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी, जो अकाल तख्त के पास सुरक्षित मौजूद है। ज्ञानी रघुबीर सिंह ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत निहत्थे और बेगुनाहों पर सुखबीर बादल ने गोलियां चलवाई थी।

गौरतलब है कि बेअदबी और उससे जुड़े प्रदर्शन के दौरान हुए गोलीकांड का मामला लंबे समय से पंजाब की राजनीति और धार्मिक हलकों में चर्चा का विषय रहा है। अब एसआईटी के समक्ष दर्ज हुए इस बयान के बाद मामले में नए राजनीतिक और कानूनी आयाम जुड़ सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!