रिश्ते शर्मसार: भतीजे ने बेरहमी से ताया को उतारा मौ/त के घाट

Edited By Kalash,Updated: 25 Jan, 2026 12:37 PM

nephew killed uncle

भतीजे ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपने ही सगे ताया की हत्या कर दी है।

मोगा (कशिश): मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भतीजे ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपने ही सगे ताया की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सोहन लाल (62) के रूप में हुई है जो कि मीट का काम करता था। 

बताया जा रहा है कि यह घटना घरेलू कलह का नतीजा है। सुबह करीब 3 बजे जब सोहन लाल अपने घर पर था, तो उसके भतीजे ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिए, जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में ले लिया है और हत्या के असली कारणों का पता लगाने के लिए मामले की पूरी जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!