पंजाब में अब तक करीब 3.65 लाख लोगों के हुए कोरोना टेस्टः OP सोनी

Edited By Mohit,Updated: 13 Jul, 2020 05:54 PM

nearly 3 65 lakh people got corona test in punjab

पंजाब में अब तक लगभग 3.65 लाख लोगों के कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। राज्य के चिकित्सा............

अमृतसरः पंजाब में अब तक लगभग 3.65 लाख लोगों के कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सोनी ने यहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक में बताया कि राज्य में लगभग 6625 लोगों के टेस्ट पॉजीटिव पाए गए हैं और 78 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जालंधर, लुधियाना और मोहाली में करोना के टेस्ट के लिए नई प्रयोगशालाएं स्थापित की हैं जिसके कारण राज्य में रोजाना 20,000 लोगों की कोरोना जांच हो सकेंगी। 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि अमृतसर की तुली लैब द्वारा जारी की जा रही फर्जी कोविड रिपोर्ट मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री केैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने एसआईटी का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने सिविल सर्जन को आदेश दिया कि जिले में सैंपलों जांच की संख्या बढ़ाई जाए और लोगों को भी अपना टेस्ट कराने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने रैंडम जांच पर जोर देते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में कोई व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उस क्षेत्र में रैंडम जांच जरूर की जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!