Edited By Kamini,Updated: 07 Mar, 2025 06:53 PM

कपूरथला में जालंधर के तारपुर चर्च के पास्टर बजिंदर सिंह (उम्र 42) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : कपूरथला में जालंधर के तारपुर चर्च के पास्टर बजिंदर सिंह (उम्र 42) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महिला से यौन उत्पीड़न मामले में अब नेशनल महिला आयोग (NSW) की एंट्री हो गई है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल महिला आयोग ने घटना का नोटिस लिया और मामले में तुरन्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं सख्त रवैया अपनाते हुए 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एटीआर और एफआईआर की प्रति 3 दिनों के भीतर प्रस्तुत करवाई जाए है।
इसके साथ ही महिला आयोग ने पीड़ित लड़की की सुरक्षा और पास्टर बजिंदर सिंह की तुरन्त गिरफ्तारी की मांग की है। आपको बता दें कि, कपूरथला की एक युवती ने पास्टर बजिंदर सिंह खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। युवती ने पास्टर पर उसे गलत तरीके से छूने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत में कपूरथला की रहने वाली महिला ने बताया कि 2017 में उसके माता-पिता ने गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम में जाना शुरू किया। इस चर्च में पादरी प्रोफिट बजिंदर सिंह मसीही सत्संग करता है। यहां पास्टर ने उसका फोन नंबर ले लिया और उसे मैसेज व फोन पर उल्टी-सीधी बातें करने लगा।
महिला का आरोप है कि इसके बाद 2022 में पास्टर ने उसे चर्च में कैबिन में अकेले बिठाना शुरू कर दिया। उसके अकेले होने पर वह कैबिन में आकर उसे गलत तरीके से छूता था। महिला का कहना है कि उसे अंदेशा है कि वह उसे व उसके परिवार को जान से मरवा देगा। उसने कहा कि अगर उसे व उसके परिवार में किसी को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए बजिंदर सिंह और अवतार सिंह जिम्मेंदार होंगे। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला आयोग ने ट्वीट कर लिखा, "चेयरपर्सन विजया के निर्देश पर, नेशनल महिला आयोग ने जालंधर, पंजाब में कथित यौन उत्पीड़न के लिए पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ दर्ज शिकायत के संबंध में मीडिया रिपोर्टों का नोटिस लिया है।" आपको बता दें कि, कपूरथला पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। वहीं ये खबर सामने आई है कि पास्टर किसी निजी आयोजन के बहाने देश छोड़कर नेपाल भाग गया है। फिलहाल ये जानकारी सूत्रो के हवाला से है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here