नारी निकेतन में 14 साल बिताने के बाद अचानक बदल गई सुनैना की जिंदगी (देखें तस्वीरें)

Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2019 01:47 PM

nari niketan girl marry with patiala boy

नारी निकेतन में 14 साल पहले आई सुनैना की झोली खुशियों से उस समय भर गई जब उसे दुल्हन बनाकर विदा किया गया।

जालंधर(धवन): नारी निकेतन में 14 साल पहले आई सुनैना की झोली खुशियों से उस समय भर गई जब उसे दुल्हन बनाकर विदा किया गया। सुनैना नकोदर रोड स्थित नारी निकेतन में 6-7 साल की उम्र में आई थी, जहां उसका पालन-पोषण हुआ व उसने 8वीं कक्षा तक शिक्षा ग्रहण की थी। उसका विवाह हर्षोल्लास के साथ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लिंक कालोनी में सम्पन्न हुआ।

PunjabKesari

सुनैना के विवाह के समय नारी निकेतन ट्रस्ट की महासचिव गुरजोत कौर, ट्रस्ट सदस्य सीमा चोपड़ा, नीना सोंधी, सी.ई.ओ. नविता जोशी, कमल भगत व अन्य सदस्य मौजूद थे। सीमा चोपड़ा ने भी ट्रस्ट सदस्य के नाते सुनैना को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कन्यादान की रस्म हरप्रीत सैनी ने अदा की। सुनैना का विवाह पटियाला के तरसेम लाल के साथ सम्पन्न हुआ है। तरसेम पटियाला में कंस्ट्रक्शन वर्कर के तौर पर कार्य करता है।

PunjabKesari

दूसरी तरफ सुनैना ने 8वीं कक्षा के अलावा ब्यूटीशियन, टेलरिंग व स्टीचिंग का कोर्स भी किया हुआ है। विवाह समारोह के समय नारी निकेतन में सुनैना के विवाह के समय लड़की को दी जाने वाली सभी वस्तुएं ट्रस्ट की तरफ से प्रदान की गईं। समारोह में लगभग 150 के करीब लोग शामिल हुए। नारी निकेतन ट्रस्ट को सुनैना के विवाह के अवसर पर नरेश गुजराल व एन.के. मेहता ने भी अपनी शुभकामनाएं भेजी थीं।विवाह पर आया सारा खर्चा ट्रस्ट द्वारा वहन किया गया है। नारी निकेतन ट्रस्ट अब तक पिछले कुछ समय में 16-17 लड़कियों के विवाह सम्पन्न करवा चुका है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!