Edited By Urmila,Updated: 23 Jun, 2025 02:11 PM

पंजाब में मानसून धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में पंजाब के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है।
जालंधर: पंजाब में मानसून धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में पंजाब के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। आज पंजाब के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना है। ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, लुधियाना, रूपनगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में मध्यम बारिश हो सकती है।
इन इलाकों में बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस मौसमी बदलाव से जहां तापमान में गिरावट आ सकती है, वहीं खेती-किसानी और आम जनजीवन पर भी असर पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here