चंडीगढ़ sukhna lake के अचानक खोले गए Flood Gate, जानें क्यों करना पड़ा ऐसा...

Edited By Vatika,Updated: 03 Jul, 2025 02:12 PM

chandigarh sukhna lake

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आज सुखना झील के फ्लड गेट खोले गए।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आज सुखना झील के फ्लड गेट खोले गए। जानकारी के अनुसार, फ्लड गेट आज सुबह 10:30 बजे खोले गए थे, लेकिन बाद में उन्हें बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये गेट सिर्फ टेस्टिंग (परीक्षण) के उद्देश्य से खोले गए थे और बाद में तुरंत बंद कर दिए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, इस समय सुखना झील का जलस्तर 1158 फुट है, जबकि खतरे का निशान 1163 फुट पर है। उन्होंने कहा कि अगर जलस्तर 1162 फुट तक पहुंचता है, तो आपातकालीन स्थिति में फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई भारी बारिश के कारण सुखना झील का जलस्तर 1158 फुट तक पहुंच गया था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही और जलस्तर बढ़ता रहा, तो फ्लड गेट खोलने पड़ सकते हैं। हालांकि, आज जो फ्लड गेट खोले गए, वे सिर्फ परीक्षण के उद्देश्य से खोले गए थे, और कोई आपात स्थिति नहीं थी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!