जबरदस्त ब्लास्ट ने ले डूबना था पूरा शहर, अचानक मची खलबली और...

Edited By Urmila,Updated: 24 Jun, 2025 05:50 PM

a big accident could have happened in bathinda

शहर के दिल कहे जाने वाले वीर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज बोर्ड की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

बठिंडा (विजय वर्मा) : शहर के दिल कहे जाने वाले वीर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज बोर्ड की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मंगलवार दोपहर को सीवरेज पाइप डालने का काम चल रहा था, तभी अचानक खुदाई के दौरान एक अहम गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। देखते ही देखते पाइप से तेज़ी से गैस का रिसाव शुरू हो गया और पूरे क्षेत्र में गैस की दुर्गंध फैल गई। लोगों ने आनन-फानन में दमकल विभाग और एजेंसी को सूचना दी। गनीमत रही कि समय रहते आग नहीं लगी, वरना पास ही स्थित उड़ंग सिनेमा हाल और आसपास के रिहायशी घरों में भीषण तबाही मच सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर चिंगारी तक पहुंच जाती, तो पूरा इलाका आग की लपटों में घिर सकता था।  

वीर कॉलोनी निवासी केवल कृष्ण अग्रवाल, दविंदर गर्ग, तरसेम लाल, मनोहर लाल व अन्य ने प्रशासन और सीवरेज बोर्ड को आड़े हाथों लिया। उनका कहना है कि यह पूरी तरह से विभाग की लापरवाही है। कॉलोनीवासियों ने आशंका जताई कि ऐसे हादसे दोबारा भी हो सकते हैं, क्योंकि क्षेत्र में बिछी गैस पाइपलाइनों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। स्थानीय लोगों की मांग है कि अब हर खुदाई कार्य से पहले गैस कंपनी और अन्य संबंधित विभागों से अनुमति और तकनीकी निरीक्षण अनिवार्य किया जाए। साथ ही सभी गैस पाइपलाइनों का ऑडिट कर उनकी सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!