नालागढ़ कोर्ट काम्प्लेक्स फायरिंग मामला, गैंगस्टरों को पनाह देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 08 Sep, 2022 02:46 PM

nalagarh court complex firing case 2 accused of sheltering gangsters arrested

आरोपियों को पनाह दे रहे 2 लोगों को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

मोगा : हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ कोर्ट परिसर में सुनवाई के दौरान मिड्डू खेड़ा के हत्यारों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपियों को पनाह दे रहे 2 लोगों को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी एक सरकारी कॉलेज में चपड़ासी के पद पर तैनात था। थाना निहाल सिंह वाला के इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह ने बताया कि मिड्डूखेड़ा हत्याकांड से जुड़े आरोपी एक अन्य मामले में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ कोर्ट में पेश हुए थे।

वहीं, परगट सिंह निवासी  जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव खोजे माजरा ने अपने कुछ साथियों के साथ आरोपी को छुड़ाने के लिए कोर्ट परिसर के बाहर पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस पर फायरिंग कर परगट सिंह 30 अगस्त को निहाल सिंह वाला के पत्तो हीरा में सरकारी  डिग्री कॉलेज में तैनात चपड़ासी हरजिंदर सिंह व राहुल दीप सिंह के साथ रुका था। पुलिस परगट सिंह का पीछा  करती गांव पत्तो हीरा सिंह पहुंच गई।

सोशल मीडिया दोस्त जस्सू के कहने पर परगट सिंह को हरजिंदर सिंह ने रखा था अपने घर  

पुलिस जांच में सामने आया कि कॉलेज के चपड़ासी हरजिंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया फ्रेंड जसप्रीत सिंह जस्सू के कहने पर परगट सिंह को दो-तीन दिन तक अपने घर पर रखा था। 31 अगस्त को दिल्ली पुलिस ने परगट सिंह को हरजिंदर सिंह के घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद निहाल सिंह वाला पुलिस ने हरजिंदर सिंह और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि परगट सिंह अपना 32 बोर का हथियार, 6 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल छोड़ गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब के गैंगस्टरों का आतंकी कनेक्शन

नालागढ़ कोर्ट फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के गिरोहों के परिजनों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी का संबंध पाकिस्तान के आतंकी संगठन बब्बर खालसा से है। दिल्ली पुलिस काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल के ए.सी.पी. राहुल विक्रम के नेतृत्व वाली टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ किया।

PunjabKesari

दिल्ली में स्पेशल सेल के पुलिस कमिश्नर एच.जी.एस. धालीवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से आधुनिक हथियार, 5 मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। आरोपी गगनदीप सिंह के पास से एक ग्रेनेड, एक कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। नालागढ़ कोर्ट फायरिंग मामले में चार बदमाश शामिल थे, जबकि हथियार सप्लायर और घटना के मास्टरमाइंड दो खतरनाक आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक नालागढ़ कोर्ट फायरिंग मामले में 4 आरोपी शामिल थे, इनमें से  वकील उर्फ ​​बिल्ला निवासीकैथल हरियाणा, विक्रम सिंह बल्लू कैथल, परगट सिंह खोजेमाजरा फतेहगढ़ साहिब पंजाब और गुरजंत सिंह निवासी नंगल बराउडी मोहाली शामिल हैं जिन पर पहले से ही मामले दर्ज थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!