नाभा हेड कांस्टेबल मर्डर केस: दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में छापेमारी जारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jan, 2026 10:01 PM

nabha head constable murder case two accused arrested

पंजाब के नाभा में हेड कांस्टेबल की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

नाभा: पंजाब के नाभा में हेड कांस्टेबल की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद था।

जानकारी के अनुसार मृतक हेड कांस्टेबल का कुछ व्यक्तियों के साथ आर्थिक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन इसी मुद्दे पर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि 5 से 6 आरोपियों ने मिलकर हेड कांस्टेबल पर हमला किया, जिसमें गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
अमनदीप सिंह नाभा की पुड्डा कॉलोनी के रहने वाले थे और पटियाला सिविल लाइन थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। आरोपियों ने सरेआम बाजार में अमनदिप सिंह पर किरच (तेजधार हथियार) से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!