Love Marriage का दर्दनाक अंत: पहली शादी छिपाकर रचाई शादी, विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

Edited By Vatika,Updated: 08 Apr, 2026 02:05 PM

murder news ludhiana

मायापुरी इलाके में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज

लुधियाना (राज): मायापुरी इलाके में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान स्माइल के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी के साथ हुई तकरार के बाद मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

शादी के महज 6 महीने बाद ही खुशियों को ग्रहण
मृतक की पत्नी सजदा ने पुलिस को दिए बयानों में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सजदा के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले उसने स्माइल के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के वक्त स्माइल ने खुद को कुंवारा बताया था, जिसके झांसे में आकर सजदा उसके साथ घर से भाग गई। दोनों अलग रहने लगे, लेकिन शादी के महज 6 महीने बाद ही खुशियों को ग्रहण लग गया। सजदा को पता चला कि स्माइल पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी से बच्चे भी हैं। इस झूठ के सामने आने के बाद से ही घर में आए दिन कलेश रहने लगा।

इसके अलावा स्माइल की बेरोजगारी भी झगड़े की मुख्य वजह थी। वह कोई पक्की नौकरी नहीं करता था, जिसे लेकर अक्सर बहस होती थी। मंगलवार की शाम भी हालात तब बिगड़ गए जब स्माइल ने शराब पीकर घर में हंगामा शुरू कर दिया। जिसकेबाद पति की कड़वी बातें सुनकर सजदा घर छोड़कर बाहर चली गई। जाते-जाते स्माइल ने सजदा को धमकी दी थी कि अगर वह तुरंत वापस नहीं लौटी तो वह सुसाइड कर लेगा। सजदा के अनुसार स्माइल पहले भी कई बार विवाद होने पर आत्महत्या की धमकी दे चुका था, इसलिए उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया और सोचा कि वह सिर्फ उसे डराने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जब वह सुबह वापस घर लौटी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सामने स्माइल का शव फंदे से लटका हुआ था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!