खेतों को पानी लगाने गया युवक नहीं लौटा घर, जब मौके पर पहुंचा परिवार तो उड़े होश

Edited By Kalash,Updated: 20 Jul, 2024 04:39 PM

murder in punjab

रात के समय खेतों को नहरी पानी की वारी लगाने गए युवक की हत्या का मामला सामने आया है।

जलालाबाद : रात के समय खेतों को नहरी पानी की वारी लगाने गए युवक की हत्या का मामला सामने आया है। थाना वैरोके पुलिस ने हत्या करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

इस संबंध में जांच अधिकारी एस.आई. अमरजीत कौर ने बताया कि उन्हें कौशल्या रानी पत्नी सुभाश चंदर निवासी ढाणी मोहरी राम (चक सिंघे वाला) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि मृतक सुभाष चंद्र अपने खेतों में फसल को नहरी पानी की वारी लगाने के लिए रात को 1.30 बजे के करीब गया। वह सुबह तक घर वापिस नहीं आया तो कौशल्या रानी अपने बेटे पंकुश कुमार सहित खेतों में अपने पति की तलाश करने गई। सुबह करीब 7 बजे मृतक सुभाष चंद्र का भाई भीम सैन पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत जा रहा था को उसे पता चला कि सुभाष चंद्र का शव पानी वाली मोटर के पास पड़ा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों  के खिलाफ धारा 103 बी.एन.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!