पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, खेतों में ट्रैक्टर से घसीट व्यक्ति को उतारा मौ/त के घाट

Edited By Kalash,Updated: 15 May, 2025 05:50 PM

murder in fields

मृतक के शव को कब्जे में लेकर दसूहा सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

दसूहा (झावर, नगला): थाना दसूहा के गांव शाहपुर में आज एक जमींदार द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से घसीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद दसूहा थाना प्रमुख राजिंदर सिंह मिन्हास, ए.एस.आई. जरनैल सिंह व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में लेकर दसूहा सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मामला चलता था। ट्रैक्टर मालिक जोगिंदर सिंह को लगभग 30 फीट दूर खेतों में घसीटता ले गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। दसूहा पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर इस संबंध में आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!