लुधियानाः नशेड़ी ने 75 वर्षीय महिला की सिर पर ईंटें मारकर की हत्या

Edited By Mohit,Updated: 27 Oct, 2020 08:07 PM

murder case in ludhiana

जगराओं पुल के पास एक नशेड़ी ने सिर पर ईंटें मारकर 75 साल की भिखारिन की हत्या कर दी।

लुधियाना (ऋषि): जगराओं पुल के पास एक नशेड़ी ने सिर पर ईंटें मारकर 75 साल की भिखारिन की हत्या कर दी। मृतका की पहचान न होने के चलते शव 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और अज्ञात हत्यारे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी और जगराओं पुल व बस स्टैंड के पास रात को सो जाती थी। मंगलवार सुबह लगभग 5.30 बजे एक नशेड़ी ने उससे नकदी का लिफाफा मांगा और इंकार करने पर उसने वृद्धा के सिर पर ईंटें मार हत्या कर दी और लिफाफा छीनकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद 2 अन्य भिखारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस के अनुसार हत्यारे के एक हाथ की 6 उंगलियां हैं, उसी के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। देर शाम पुलिस की एक टीम फिर से घटनास्थल पर पहुंची और कई सबूत जुटाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!