बड़ी वारदातः व्यक्ति का गला काट कर बेरहमी से कत्ल

Edited By Vatika,Updated: 28 May, 2020 11:47 AM

murder case

संदिग्ध हालात में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना सिविल लाईन के ए.एस.आई. हरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें

बटाला (बेरी): संदिग्ध हालात में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना सिविल लाईन के ए.एस.आई. हरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की लाश अरमान पैलेस के नज़दीक स्थित झाड़ियों में पड़ी है, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे।

मृतक की पहचान राज कुमार पुत्र मुन्शी राम निवासी भंडारी मोहल्ला बटाला के रूप में हुई है। जांच करने पर पता चला कि व्यक्ति का किसी तरफ से गला काट कर कत्ल किया गया ।  परिजनों ने बताया कि राज कुमार गत दिवस टैंपो पर बैठ कर कादियां गया था, जिसके बाद घर वापस नहीं आया और आज उन्हें राज की लाश यहां से मिली है।

घटना की सूचना मिलते ही एस.एच. ओ. सिविल लाईन मुखत्यार सिंह और डी.एस.पी. बी. के सिंगला भी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए थे। फ़िलहाल शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया गया है। ख़बर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!