अवैध संबंधों के चलते पत्नी का किया कत्ल, पता चलने पर Lover ने भी की सुसाइड की कोशिश

Edited By swetha,Updated: 18 Aug, 2019 10:06 AM

murder case

हालत बिगड़ने पर मृतक महिला के प्रेमी को अबोहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अबोहर(भारद्वाज, स.ह.): गांव राजांवाली में बीती रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों के चलते कस्सी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता चलते ही थाना बहाववाला की पुलिस और पुलिस उप-कप्तान मौके पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए घटना में प्रयुक्त की गई कस्सी बरामद कर ली। इस घटना के बाद महिला के प्रेमी ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया।

26 वर्षीय ममता पुत्री कांशी राम निवासी गांव दौलतपुरा तहसील संगरिया जिला हनुमानगढ़ का विवाह 7 वर्ष पूर्व राजांवाली निवासी विष्णु पुत्र लाल चंद के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसके घर 2 बच्चों ने जन्म लिया। विष्णु के भाई महेन्द्र ने बताया कि ममता का पिछले कुछ समय से गांव में डेयरी चलाने वाले सोनू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बारे में कई बार पंचायतें भी हुईं। इसी बात को लेकर ममता व विष्णु में क्लेश रहता था। इससे दुखी होकर विष्णु ने बीती रात 2 बजे ममता के गले पर कस्सी से 3 बार प्रहार कर उसको मौत के घाट उतार दिया।  

बताया जाता है कि विष्णु की बहन मृतक ममता के भाई बबलू के साथ विवाहित है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में विष्णु के खिलाफ धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, ममता की हत्या का समाचार सुन ममता के प्रेमी सोनू ने भी स्प्रे का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अबोहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे अन्यत्र रैफर कर दिया गया है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!