Edited By Urmila,Updated: 15 Jan, 2023 01:20 PM

कांग्रेसी सांसद संतोख चौधरी का आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।
जालंधर: कांग्रेसी सांसद संतोख चौधरी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। बता दें कि पैतृक गांव धालीवाल में उनका संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार दौरान राहुल गांधी रस्मों में शामिल हुए। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग अपने परिवार के साथ मौजूद थे। इसके अलावा पूर्व सी.एम. चन्नी, प्रताप बाजवा, अलका लांबा, मोहम्मद सदीक, गुरजीत औजला सहित कई अन्य कांग्रेसी विधायक व उनके समर्थकों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस समय परिवार के लिए बड़े दुख का समय था। संतोख सिंह चौधरी के बेटे ने उन्हें मुख्याग्निभेंट की।
गत दिन सांसद संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनकी अंतिम यात्रा उनके घर से शुरू हुई थी। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव धालीवाल कादियां में काला संघियां रोड स्थित श्मशान घाट हुआ। गौरतलब है कि संतोख सिंह चौधरी जालंधर लोकसभा सीट से सांसद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here