Good News : AAP नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर के घर गूंजी किलकारी

Edited By Urmila,Updated: 27 Dec, 2025 03:10 PM

mp gurmeet singh meet hayer wife gives birth to a son

बरनाला से MP गुरमीत सिंह मीत हेयर के घर किलकारियां गूंजी हैं। मीत हेयर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी गुरवीन कौर ने बेटे को जन्म दिया है।

बरनाला : बरनाला से MP गुरमीत सिंह मीत हेयर के घर किलकारियां गूंजी हैं। मीत हेयर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी गुरवीन कौर ने बेटे को जन्म दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने आज सुबह करीब 12 बजे मोहाली के एक हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। गुरमीत सिंह मीत हेयर साल 2024 में संगरूर से सांसद चुने गए थे। इससे पहले वे दो बार पंजाब विधानसभा में बरनाला से MLA रह चुके हैं। वे 2017 और 2022 में जीते थे। वे पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

गौरतलब है कि गुरमीत सिंह मीत हेयर ने 7 नवंबर 2023 को मोहाली जिले के नयागांव कस्बे के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में डॉ. गुरवीन कौर से शादी की थी। डॉ. गुरवीन कौर पुत्री भूपिंदर सिंह बाजवा की बेटी हैं, जो पेशे से डॉक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) हैं। वेस्ट पंजाब के बंटवारे के बाद उनका परिवार मेरठ में बस गया। आपको बता दें कि उनके पिता भूपिंदर सिंह बाजवा इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!