हिमाचल के CM से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Edited By Kalash,Updated: 27 Aug, 2024 11:26 AM

mp channi met himachal pradesh cm sukhu

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की गई।

जालंधर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की गई। सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने हिमाचल प्रदेश पहुंचे और मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मीटिंग करीब पौने घंटे तक चलती रही। 

इस मीटिंग के दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल और पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों राज्यों के कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चरणजीत सिंह चन्नी से मीटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने कहा कि शिमला में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। इस दौरान चन्नी जी से कई अहम राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!