Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Dec, 2019 09:06 AM
तरनतारन में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां दो बच्चों की मां को पड़ोस में ही रहते एक कुंवारे लड़के से प्यार हो गया।
तरनतारन(विजय अरोड़ा): तरनतारन में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां दो बच्चों की मां को पड़ोस में ही रहते एक कुंवारे लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद वह उसके साथ घर से भाग गई। परंतु कुछ समय बाद ही उसका पति उन दोनों को ढूंढ कर वापिस ले आया।
इस संबंधी जानकारी देते गांव नोने के रहने वाले गुरजंट सिंह ने बताया कि उसका विवाह 10 साल पहले अमनदीप कौर के साथ हुआ था और उनके दो बच्चे भी हैं। उसने बताया कि वह मुम्बई में काम करता है। उसकी पत्नी अमनदीप का अपने पड़ोस में रहते लड़के सरबजीत सिंह के साथ चक्कर था, जो कुंवारा है। उसने उन दोनों को समझाया भी परंतु वह नहीं समझे। उसने बताया कि जब वह काम पर गया तो उसके बाद दोनों भाग गए और एक बच्चे को भी साथ ले गए। जिसके बाद उसने उन्हें ढूंढ कर थाने में पेश किया। उसने पुलिस से मांग की कि इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
दूसरी ओर अमनदीप और उसके आशिक का कहना है कि वह दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी मर्जी से ही घर से भागे थे। अमनदीप ने अपने पति को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे किसी का कोई डर नहीं है। उसने कहा कि यदि वह उसे तलाक दे देता है तो ठीक है नहीं तो वह अदालत की मदद लेगी। इस संबंधी पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।