Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Aug, 2026 06:29 PM

: थाना सदर फिरोजपुर के अतंगर्त पड़ते क्षेत्र में बीते दिन एक मोटरसाईकिल सवार स्कूल वैन के साथ टक्करा जाने के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उक्त मामलें में पुलिस ने मोटरसाईकिल चालक के बयान पर दोषी वैन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज...
फिरोजपुर (खुल्लर): थाना सदर फिरोजपुर के अतंगर्त पड़ते क्षेत्र में बीते दिन एक मोटरसाईकिल सवार स्कूल वैन के साथ टक्करा जाने के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उक्त मामलें में पुलिस ने मोटरसाईकिल चालक के बयान पर दोषी वैन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता सुखविन्द्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह वासी जीरा ने बताया कि वह अपनी कंपनी के काम से ममदोट से फिरोजपुर शहर की तरफ आ रहा था तो खाई वाले पुल से आगे दून-जूनियर स्कूल के पास अचानक से स्कूल वैन ड्राईवर ने वैन को बड़ी लापरवाही से बिना हार्न दिए मौड़ दिया, जिसके चलते उसका मोटरसाईकिल वैन से टक्करा गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके साथ ही उसका मोटरसाईकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पीडि़त ने बताया कि इस घटना के बाद वैन ड्राईवर करनजीत सिंह वासी गांव बाले वाला मौके से वैन सहित फरार हो गया। मामलें की जांच कर रहे बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में दोषी वैन चालक पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।