ऐसी मां किसी को न दे भगवान!. इस मासूम के साथ जो हुआ सुन खौल उठेगा आपका खून

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2021 06:49 PM

mother left her innocent child crying in the market

फगवाड़ा में इंसानियत उस समय शर्मसार हो गई, जब एक मां अपने मासूम बच्चे को रोते हुए बाज़ार में छोड़ कर चलती बनी।

फगवाड़ा: फगवाड़ा में इंसानियत उस समय शर्मसार हो गई, जब एक मां अपने मासूम बच्चे को रोते हुए बाज़ार में छोड़ कर चलती बनी। 

इस संबंधित बातचीत करते थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि सिंगला मार्कीट में एक मासूम बच्चा रो रहा है और जब उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि एक महिला उस बच्चे को रोते वहीं छोड़ गई है। उक्त मासूम सीढ़ियों में था। 

उन्होंने बताया कि शाम के समय सभी दुकानें बंद हो गई थीं और आस-पास की दुकानों के सी.सी. टी. वी. चैक किए जाएंगे और पता लगाया जाएगा कि उक्त महिला कौन थी। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल उन्होंने बच्चे को सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। उधर, सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने कहा कि पुलिस एक बच्चे को अस्पताल में लेकर आई थी और बच्चा पूरी तरह से तंदरुस्त है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!